बलरामपुर 06 अगस्त 2020/ संविदा भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों से महिलाओं का व्यक्तिगत मोबाईल नम्बर निकालकर श्री बृजकिशोर बुनकर सहायक ग्रेड-03 द्वारा व्हाट्सअप पर पर्सनल मैसेज करने की शिकायत संबंधित महिला अभ्यर्थियों द्वारा कलेक्टर को प्रेषित किया गया था। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी0 एक्का को शिकायत की जांच करने हेतु आदेशित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राप्त आवेदन में संलग्न व्हाट्सअप चैट मैसेज में दर्शित मोबाईल नम्बर तथा श्री बृजकिशोर बुनकर सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर विकासखण्ड राजपुर द्वारा अपने लिखित बयान में स्वयं स्वीकार करते हुए इस बात की पुष्टि की गई है। श्री बुनकर द्वारा शासकीय कार्याें की गोपनीयता भंग करने तथा संविदा भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों से आवेदिकाओं का मोबाईल नम्बर निकालकर कुटरचित तरीके से व्हाट्सअप मैसेज संबंधी शिकायत प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन में दोषी पाये जाने के फलस्वरूप छ0ग0 सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील 1966 के नियम 9 (1) (क) में निहित प्रावधान अनुसार श्री बृजकिशोर बुनकर सहायक ग्रेड-3 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्री बुनकर का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुसमी निर्धारित किया गया है।
खेल
वरिष्ठ साहित्यकार पं0 जे०एन० मिश्र हुए सम्मानित,88 वें जन्मतिथि के अवसर पर साहित्यिक गोष्ठि...
अम्बिकापुर 26 फरवरी2021 / छःत्तिसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2019-20 पं0 सुन्दर लाल शर्मा सम्मान से अलंकृत सम्भाग...
ब्रेकिंग : 10 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले अम्बिकापुर SDM अजय त्रिपाठी होंगे बिलासपुर नगर...
रायपुर 24 फरवरी 2021 / छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नलिखित 10...

नवा रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेेट टूर्नामेंट 5 मार्च से : मुख्यमंत्री...
परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने की तैयारियों की समीक्षा
भारत सरकार द्वारा जारी...