
HD NEWS WORLD 23सितम्बर 2022/
स्वस्थ जीवन के लिए आपकी दिनचर्या में ज्यादा से ज्यादा आहार ऐसा होना चाहिए जो शरीर में पोषक तत्वों की भरपाई करें। ऐसा ही एक आहार हैं मुनक्का जिसमें फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम जैसे से पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
आयुर्वेद में मुनक्के का बहुत महत्व बताया गया हैं जिसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए दिनभर में 5 से ज्यादा मुनक्का नहीं खाना चाहिए। सेहत के लिए भूखे पेट मुनक्के पानी का सेवन अच्छा माना गया हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट मुनक्का का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।