//अंबिकापुर// 27अक्टूबर 2024 //
रविवार को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय जी का आगमन अंबिकापुर विधायक मा. श्री राजेश अग्रवाल जी के निवास लखनपुर में भव्य स्वागत हुआ जहां भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया और क्षेत्र की बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी के निवास में दोपहर का मध्यांतर उनके परिवार के साथ किया। विधायक श्री राजेश अग्रवाल जी से मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी जी के साथ अपनी अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं तथा आने वाले समय में क्षेत्र का विकास पर विस्तार से चर्चा किया गया और आने वाले समय में कार्य योजना भी बनाई जाएगी जिस पर अमल करने की बात कही गई जिस पर श्रीमती साय जी द्वारा विधायक जी से सार्थक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

इस भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी, पूर्व पार्षद राकेश अग्रवाल जी, मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू जी, रवि अग्रवाल जी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल जी, नीरज अग्रवाल जी, राहुल अग्रवाल जी, पूर्व पार्षद दिनेश बारी जी, सौरभ अग्रवाल जी, आलोक गुप्ता जी, तबरेज आलम जी, आयुष डिहुलिया जी, सहदूल खान जी सहित काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















