अम्बिकापुर 29/10/24 छत्तीसगढ़ शासन समान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नाकिंत अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक विभिन्न स्थानों पर पदस्थ किया गया जिसमें आयुक्त नगर पालिक निगम,अम्बिकापुर में राज्य प्रशासनिक सेवा.पी. बैच-2010 के श्री देवनारायण कश्यप को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है श्री कश्यप इससे पूर्व उपसचिव वन विभाग मंत्रालय में सफल कार्य के बाद स्थानांतरण किया गया है । श्री कश्यप इससे पूर्व विभिन्न जिले में अपनी सेवा दे चुके है डिप्टी कलेक्टर व एसडीएम कबीरधाम,व खैरागढ़ और बेमेतरा जिले में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं दी है मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में जिला कोंडागांव और सुकमा में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। सरल व सहज स्वभाव से परिपूर्ण श्री कश्यप का पूरे सरगुजा वासियो की तरफ से जिले में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन करता है।


















