HD News Worlds https://hdnewsworld.com खबर हर पल की Wed, 22 Apr 2026 04:01:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://hdnewsworld.com/wp-content/uploads/2024/10/cropped-logo-1-32x32.jpeg HD News Worlds https://hdnewsworld.com 32 32 सरगुजा- जानिये जिले के सभी SDM की नवीन पदस्थापना कौन कहा हुए पदस्त https://hdnewsworld.com/surguja-know-the-new-posting-of-all-the-sdms-of-the-district/ https://hdnewsworld.com/surguja-know-the-new-posting-of-all-the-sdms-of-the-district/#respond Wed, 22 Apr 2026 04:01:25 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=684

जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी

अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/ सरगुजा जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन कार्य विभाजन किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी सीतापुर श्री राम सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर अम्बिकापुर एवं जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर श्री रामराज सिंह को आबंटित किए गए समस्त कार्य का निर्वहन करेंगे। वहीं डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दण्डाधिकारी लुण्ड्रा श्री जे.आर सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर के द्वारा सौंपे गये कार्य। अपर कलेक्टर एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री विनय कुमार सोनी को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी धौरपुर (लुण्ड्रा), पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) धौरपुर (लुण्ड्रा) अनुविभाग का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी अम्बिकापुर श्री फागेश सिन्हा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) सीतापुर अनुविभाग का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)/दण्डाधिकारी उदयपुर श्री बनसिंह नेताम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) अम्बिकापुर अनुविभाग, प्रभारी अधिकारी सिटी बस सोसायटी, अम्बिकापुर में कलेक्टर सरगुजा के प्रतिनिधि के रूप में नोडल अधिकारी, जिला सत्कार अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर अम्बिकापुर श्री रामराज सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी उदयपुर, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) उदयपुर अनुविभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

]]>
https://hdnewsworld.com/surguja-know-the-new-posting-of-all-the-sdms-of-the-district/feed/ 0 684
सरगुजा :- जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन https://hdnewsworld.com/surguja-public-problem-solving-camp-organized/ https://hdnewsworld.com/surguja-public-problem-solving-camp-organized/#respond Tue, 21 Apr 2026 15:30:21 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=681

1 मई से 10 जून तक जिले में –
आमजनों को शासकीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी, मांग एवं शिकायतों से सम्बन्धी लिए जाएंगे आवेदन

अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2026/ “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत विकासखण्डों में निर्धारित ग्राम पंचायत में शिविर स्थल पर 01 मई 2026 से 10 जून 2026 के दौरान “जन समस्या निवारण शिविर“ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं शासकीय योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं आवेदन (मांग/शिकायत) भी आमंत्रित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत “जन समस्या निवारण शिविर“ आयोजित किए जाने हेतु स्थान, तिथि एवं दिन का निर्धारण किया गया है एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किया गया है। जिसमें 01 मई 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत कल्स्टर/शिविर स्थल बरकेला (सखौली आम का बगीचा) में 25 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। इसी प्रकार 02 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल डकई (पंचायत भवन के पास) 19 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 02 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल चिरंगा (उ.स्वा.के. बगीचा के पास) 14 ग्राम पंचायतों में शिविर होगें। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। 06 मई 2026 को विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत शिविर स्थल लक्ष्मणगढ़ (हाई स्कूल परिसर के पास) 23 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगें। 08 मई 2026 को विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत शिविर स्थल कमलेश्वरपुर (प्री मै.बा.छा. केम्प नं. 02) में 17 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे। 09 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल घोघरा (मा.शा. परिसर) में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार बतौली एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। 09 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल झेराडीह (प्रा.शा.व पंचायत भवन परिसर) में 20 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 13 मई 2026 को विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल पोड़ी (हाई स्कूल मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। 15 मई 2026 को विकास खण्ड सीतापुर अंतर्गत शिविर स्थल मूरता (पंचायत भवन के पास) 16 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एंव सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे। 16 मई 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत शिविर स्थल बड़ादमाली (पंचायत भवन के पास) 21 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत शिविर स्थल महारानीपुर (मा.शा. प्रांगण) में 16 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे। 20 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल बिल्हमा (बाजार शेड के पास) 19 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 22 मई 2026 को विकासखण्ड उदयुपर अंतर्गत शिविर स्थल मुड़गांव (मा.शा. के पास)में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल पुहपुटरा (उ.मा. वि. मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होंगे, शिविर प्रभारी तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। 23 मई 2026 को विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत शिविर स्थल उडुमकेला (गोठान के पास) 11 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे। 29 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल बिरिमकेला (मा.शा. परिसर) में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार बतौली एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शिविर स्थल बनेया (हाई स्कूल ग्राउण्ड) में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे। वहीं 30 मई 2026 को विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल बेलदगी (देव सरना मैदान) में 20 ग्राम पंचायतो हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। इसी प्रकार 03 जून 2026 को विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शिविर स्थल शिवनाथपुर (हाई स्कूल के पास) में 12 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे। 05 जून 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गतशिविर स्थल हर्राटिकरा (सांडबार वन देवी मंदिर के सामने) 27 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। इसी दिन विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल लटोरी (हाई स्कूल मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। 06 जून 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत शिविर स्थल खलिबा (उ.मा.वि. परिसर) में 28 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। इसी दिन विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल रीरी (ग्राम शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद लुण्ड्रा होंगे। इसी प्रकार 10 जून 2026 को विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत शिविर स्थल ललाती (सेजेस विद्यालय परिसर) में 22 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगे।

]]>
https://hdnewsworld.com/surguja-public-problem-solving-camp-organized/feed/ 0 681
सरगुजा:-प्रशासनिक दृष्टिकोण से नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी https://hdnewsworld.com/new-posting-order-of-naib-tehsildars-issued-from-surguja-administrative-point-of-view/ https://hdnewsworld.com/new-posting-order-of-naib-tehsildars-issued-from-surguja-administrative-point-of-view/#respond Tue, 21 Apr 2026 14:36:31 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=679

अम्बिकापुर 21 अप्रैल 2026/ सरगुजा जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानीय व्यवस्था के तहत उनकी वर्तमान पदस्थापना स्थल परिवर्तन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार नायब तहसीलदार सीतापुर श्री तुषार मानिक को नायब तहसीलदार मैनपाट (उप तहसील राजापुर), नायब तहसीलदार मैनपाट श्री संजय कुमार को नायब तहसीलदार उदयपुर, नायब तहसीलदार दरिमा श्री अजय कुमार को नायब तहसीलदार बतौली, नायब तहसीलदार बतौली श्री कृष्ण कुमार कंवर को नायब तहसीलदार दरिमा, नायब तहसीलदार श्री आकाश गौतम को नायब तहसीलदार लखनपुर (उप तहसील कुन्नी) एवं नायब तहसीलदार लखनपुर (उप तहसील कुन्नी) श्री उमेश तिवारी को नायब तहसीलदार सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

]]>
https://hdnewsworld.com/new-posting-order-of-naib-tehsildars-issued-from-surguja-administrative-point-of-view/feed/ 0 679
डॉ. दिनेश कुमार झा ने संभाला जिला शिक्षा अधिकारी का कार्यभार https://hdnewsworld.com/dr-dinesh-kumar-jha-took-charge-of-district-education-officer/ https://hdnewsworld.com/dr-dinesh-kumar-jha-took-charge-of-district-education-officer/#respond Mon, 14 Jul 2025 14:52:31 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=673

कलेक्टर ने सुपर 30 और चना वितरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार डॉ. दिनेश कुमार झा ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी, सरगुजा के पद का विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण के पश्चात डॉ. झा ने कलेक्टर श्री विलास भोसकर से सौजन्य भेंट की और जिले में संचालित शैक्षिक योजनाओं व नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री भोसकर ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे नवाचारों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष रूप से “सुपर 30“, शासकीय कोचिंग कक्षाएं, और डीएमएफ मद से संचालित अंकुरित चना वितरण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के पोषण स्तर और एकाग्रता में सुधार हेतु अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अंकुरित चना वितरण योजना को 1 अगस्त से पूरे जिले में गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को नियमित रूप से पोषक आहार प्राप्त हो सके। यह योजना “डीएनए“ (डेली न्यूट्रिशनल असिस्टेंस) पहल के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में डॉ. झा ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल से भी भेंट की और जिले में संचालित शैक्षिक योजनाओं, नवाचारों तथा आकांक्षी ब्लॉक की विशेषताओं पर चर्चा की। सीईओ श्री अग्रवाल ने जिले में शिक्षा की गुणवत्ता
सुधार के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा करते हुए डॉ. झा को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने डॉ. झा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

]]>
https://hdnewsworld.com/dr-dinesh-kumar-jha-took-charge-of-district-education-officer/feed/ 0 673
श्री संजय गुप्ता ने प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग सरगुजा का पदभार ग्रहण किया https://hdnewsworld.com/mr-sanjay-gupta-took-over-as-joint-director-education-division-surguja-in-charge/ https://hdnewsworld.com/mr-sanjay-gupta-took-over-as-joint-director-education-division-surguja-in-charge/#respond Mon, 14 Jul 2025 14:37:04 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=667

अम्बिकापुर 14 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2025 के जारी आदेश के तहत राज्य शासन द्वारा निम्नलिखित अधिकारी कर्मचारियों को स्थानांतरित करते हुए आदेश जारी किया जिसमें सरगुजा संभाग के प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग में श्री संजय गुप्ता को पद्दस्त किया गया है श्री संजय गुप्ता इससे पूर्व उपसंचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर में अपनी सेवाएं दे रहे थे जिनका अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए सरगुजा संभाग में स्थानांतरण किया गया है। सरल सहज मिलनसार स्वभाव के श्री संजय गुप्ता ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं साथ ही सरगुजा व कोरिया जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं इसी तरह शिक्षा विभाग के लिए उनका बहुत बहुमूल्य योगदान माना जाता है।

]]>
https://hdnewsworld.com/mr-sanjay-gupta-took-over-as-joint-director-education-division-surguja-in-charge/feed/ 0 667
जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने ली प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक https://hdnewsworld.com/district-panchayat-ceo-vinay-aggarwal-took-review-meeting-of-pradhan-mantri-awas-yojana-rural/ https://hdnewsworld.com/district-panchayat-ceo-vinay-aggarwal-took-review-meeting-of-pradhan-mantri-awas-yojana-rural/#respond Fri, 20 Jun 2025 06:43:32 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=661

समय-सीमा में पंजीयन पूर्ण करने, आवास प्लस 2.0 के सर्वे का शत-प्रतिशत सत्यापन करने दिए निर्देश

पीएम जनमन योजनान्तर्गत कम प्रगति करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी
अम्बिकापुर 19 जून 2025/ 
 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में  जिले में स्वीकृत 31595 आवास में से 6683 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है तथा पीएम जनमन योजनांतर्गत स्वीकृत 2565 में से 531 आवास पूर्ण कर लिए गए हैं।
 बैठक में स्वीकृत आवासों में से पूर्णता का तीस प्रतिशत से कम प्रगति करने वाले 200 ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं समस्त पीएम जनमन ग्राम पंचायत के सचिवों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली गई। बैठक में श्री अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में समय सीमा में शेष पंजीयन पूर्ण कर लिए जाएं। आवास प्लस के अपात्र हितग्राहियों की सूची  जिला कार्यालय में प्रेषित करें तथा आवास प्लस 2.0 के सेल्फ सर्वे का शत-प्रतिशत सत्यापन जल्द से जल्द किया जाए। बैठक में पीएम जनमन योजनान्तर्गत कम प्रगति के कारण बतौली,सीतापुर, लुण्ड्रा,मैनपाट के सचिव तथा अनुपस्थित सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार सभी पीएम जनमन आवास तथा 2024-25 के आवास के अपूर्ण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही पीएम जनमन के सुदूर ग्राम पंचायतों के आवासों हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत भारत सरकार की पहल योजना के तहत वैकल्पिक डिजाइन पर भी चर्चा की गई। बैठक में एपीओ जिला पंचायत, जिला समन्वयक, समस्त विकासखण्ड समन्वयक, एसडीओ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं जिले स्तर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

]]>
https://hdnewsworld.com/district-panchayat-ceo-vinay-aggarwal-took-review-meeting-of-pradhan-mantri-awas-yojana-rural/feed/ 0 661
खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही जारी https://hdnewsworld.com/mineral-department-continues-continuous-action-on-illegal-mining-transport-and-storage-of-minerals-in-the-district/ https://hdnewsworld.com/mineral-department-continues-continuous-action-on-illegal-mining-transport-and-storage-of-minerals-in-the-district/#respond Wed, 18 Jun 2025 16:45:24 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=658

अवैध परिवहन करते 2 हाईवा गिट्टी एवं 3 ट्रेक्टर रेत किए गए जप्त

अम्बिकापुर 18 जून 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को बतौली क्षेत्र अंतर्गत खनिज वाहनों की जांच के दौरान अवैध परिवहन करते हुए 02 हाईवा गिट्टी एवं 03 ट्रेक्टर रेत जप्त किया गया। इन प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23 के तहत कार्यवाही करते हुए 1,22,336 रुपए का अर्थदण्ड जमा करवाया गया है। खनिज अधिकारी श्रीमती त्रिवेणी देवांगन द्वारा बताया गया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।

]]>
https://hdnewsworld.com/mineral-department-continues-continuous-action-on-illegal-mining-transport-and-storage-of-minerals-in-the-district/feed/ 0 658
C.G.school timing changes : स्कूल खुलते ही समय सारिणी में हुआ बदलाव देखें आदेश https://hdnewsworld.com/c-g-school-timing-changes-see-change-in-timetable-as-soon-as-school-opens/ https://hdnewsworld.com/c-g-school-timing-changes-see-change-in-timetable-as-soon-as-school-opens/#respond Mon, 16 Jun 2025 08:14:45 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=653

रायपुर 16 जून 2025/ भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों के शाला प्रवेश के दिन ही समय सारिणी में बदलाव किया गया है। 21 जून तक सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे, 23 जून से सभी विद्यालयो सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे
देखे आदेश की प्रति :-

]]>
https://hdnewsworld.com/c-g-school-timing-changes-see-change-in-timetable-as-soon-as-school-opens/feed/ 0 653
स्कूलों के समय सारिणी में हुआ बदलाव देखें आदेश https://hdnewsworld.com/see-orders-in-schools-time/ https://hdnewsworld.com/see-orders-in-schools-time/#respond Mon, 16 Jun 2025 07:59:08 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=644

रायपुर 16 जून 2025/ भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 21 जून तक सभी स्कूल सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे, 23 जून से सभी विद्यालयो सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे
देखे आदेश की प्रति :-

]]>
https://hdnewsworld.com/see-orders-in-schools-time/feed/ 0 644
20 जून को अम्बिकापुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, विभिन्न पदों पर होंगी भर्ती https://hdnewsworld.com/placement-camp-will-be-admitted-to-various-posts-in-ambikapur-on-20-june/ https://hdnewsworld.com/placement-camp-will-be-admitted-to-various-posts-in-ambikapur-on-20-june/#respond Sat, 14 Jun 2025 05:57:03 +0000 https://hdnewsworld.com/?p=640


अम्बिकापुर 12 जून 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा 20 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह कैम्प गंगापुर स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था सैफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस, भिलाई (छ.ग.) के रिक्रूटमेंट ऑफिसर श्री कान्तालाल रात्रे उपस्थित रहेंगे।

प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50 पद, एवं लेबर के 50 पद सहित कुल 300 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 5वीं पास से लेकर स्नातक तक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अनुभव, योग्यता और पद के अनुसार 10,000 से 17,000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी कि यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है तथा नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक संस्था स्वयं जिम्मेदार होगी। जिला रोजगार कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी।
योग्य एवं इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ नियत तिथि को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार का अवसर प्राप्त करें।

]]>
https://hdnewsworld.com/placement-camp-will-be-admitted-to-various-posts-in-ambikapur-on-20-june/feed/ 0 640